दिनदहाड़े चली गोली – MURDER ब्रेकिंग Video…. बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में शराब मैनेजर की गोली मारकर हत्या और फिर 22 लाख लूटे
सतना :
सतना में बीच शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन एसपी आशुतोष गुप्ता और सीएसपी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शराब कंपनी भाटिया ग्रुप के कैशियर संजय सिंह सोमवार दोपहर सेंट्रल बैंक में रुपए जमा करने पहुंचे थे, उसी दौरान एक वहां मौजूद नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे संजय की मौत हो गई, और वैन में रखे 22 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू
इस घटना की सूचना मिलते ही एडीजी रीवा वेंकटेश्वर राव, डीआईजी मिथिलेश शुक्ला समेत सभी आला अधिकारी मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, इस यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
कैश जमा करने पहुंचा था शराब कंपनी का मैनेजर
सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भाटिया ग्रुप शराब ठेकेदार है। सोमवार को मैनेजर संजय सिंह कैश जमा करने वैन से बैंक पहुंचा था। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा वहां मौजूद नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वैन में रखा 22 लाख रुपए का कैश लूटकर फरार हो गए।



