दिनेश बंजारे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोसीर ।भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर दुबे जी के निर्देशानुसार इंटक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्री रजनीश सेठ के अनुशंसा पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक दुबे जी के द्वारा श्री दिनेश बंजारे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । वहीं दिनेश बंजारे रायगढ़ जिला इंटक के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं अब दो जिम्मेदारी दी गई है जिला के साथ -साथ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने कहा राष्ट्रहित एवं कांग्रेस की हर गतिविधियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के हर एक मजदूर भाइयों के लिए हर संभव कार्य करने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की टीम को मजबूत बनाएंगे

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button