दीपावली पर सीएम भूपेश बघेल की अपील- छोटे कारीगरों से ही खरीदें सामान, टैक्स और शुल्क में भी छूट

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से कोई कर या शुल्क नहीं लिया जाए। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन उन्हें सहयोग करें और समस्त जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएं। लखनऊ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा है कि कुम्हारों, स्व सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से कोई टैक्स या शुल्क न लें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली से संबंधित सामान छोटे कारीगरों से ही खरीदें।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button