
दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व के अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल
राजस्व संबंधित काम कराने आए किसान तहसील कार्यालय बंद होने से लौटे वापस
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आव्हान पर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व के अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल, जिसकी वजह से सोमवार व मंगलवार को तहसील कार्यालय बंद रहा। राजस्व अधिकारियों के हड़ताल से आमजन परेशान रहे। दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। दो दिनों से राजस्व संबंधित सभी प्रकार का काम ठप पड़ा हुआ है।
विदित हो कि रायगढ़ जिले में नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ मारपीट की घटना को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दिए है। हड़ताल का असर लवन तहसील, जिला सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लवन तहसील क्षेत्र के किसान पिछले दो दिनों से राजस्व संबंधित कार्योे के लिए रोजाना तहसील दफ्तर का चक्कर लगाकर मायूस लौट रहे है। हड़ताल की वजह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने बंटवारा, नामांतरण सहित कार्यो के लिए किसान व आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को पूरा किया जाये। मांगे पूरी नहीं होने तक कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दिया गया है। वही, हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। जिससे शासन को नुकसान उठाना पड़ रहा है।