धनतेरस पर्व पर दिव्यांग ने की नई ट्राई साइकिल की मांग: दौवाराम यादव

*धनतेरस पर्व पर दिव्यांग ने की नई ट्राई साइकिल की मांग: दौवाराम यादव*
गरियाबंद छुरा भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
छुरा : मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जरगांव अंतर्गत ग्राम रवेली का दिव्यांग श्री दौवाराम यादव को साईकिल तो मिला है, लेकिन उसका बैटरी ट्राई साइकिल खराब हो गया है। दिव्यांग व गरीब परिस्थिति होने के कारण इसे सुधार करवाने में असमर्थ है। जिसके कारण कहीं आने जाने में भारी परेशानी होती है। इसके चलते वे अपने नौनिहाल बच्ची (नाथिनीन) खराब साइकिल को जब धक्का देते हैं, तब कहीं आ जा सकता है। इसकी जानकारी होते ही समाजसेवी मनोज पटेल व रेखराम ध्रुव मिलने पहुंचे। तो पूछने पर दौवराम से यह जानकारी हुआ। जिससे समाजसेवियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नए ट्राई साइकिल की मांग की व शासन प्रशासन से अपील किए की दिव्यांगों की हर एक छोटी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक निराकरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button