छत्तीसगढ़न्यूज़

धरमजयगढ़ के वन SDO ने रात में किया हाथी प्रभावित इलाके का दौरा

ग्रामीणों से मुलाकात कर हालातों का लिया जायजा

पावेल अग्रवाल । वन मंडल धरमजयगढ़ में नवपदस्थ एसडीओ ने बीती रात धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाथी प्रभावित उन इलाकों में दौरा किया जहां शाम होते ही जंगली हाथियों का खतरा बढ़ जाता है।ऐसा पहली मर्तबा रहा जब धरमजयगढ़ में कोई नवपदस्थ एसडीओ के द्वारा ड्यूटी जॉइन करते ही हाथियों और इससे प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुचकर जायजा लिया आपको बता दे कि वनमण्डल धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीओ बालमुकुंद साहू ने बीती रात प्रेमनगर सहित आसपास के इलाके का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी इस दौरान उनके साथ वनकर्मी और हाथी मित्र दल के सदस्य भी मौजूद रहे वगिन ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथीयो का दल रोज शाम होते ही इलाके में पहुच रहा है और मक्के सहित आलू और अन्य फसलों को नुकसान कर रहा है वहीं ग्रामीणों की समस्याओं को सुन एसडीओ साहू ने जल्द मुवावजे और हाथियों के आतंक से निजात दिलाने कोई ठोस कदम उठाने का आस्वाशन दिया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button