धूमधाम से मनाया गया सूर्य देव का महापर्व, छठी माई की आराधना और सूर्य नमन के साथ रायपुर में छठ पर्व सम्पूर्ण

छत्तीसगढ़: सूर्य देव और छठी माई की आस्था का महापर्व छठ छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। रायपुर के घाटों पर एक दिन पहले बुधवार शाम को व्रती महिलाओं ने संध्यागामी सूर्य का पूजन किया। इसके बाद तमाम श्रद्धालु रात भर घाट पर ही भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करते रहे। गुरुवार सुबह सूर्य भगवान की पहली किरण के साथ ही नदियों-तालाबों में पानी में खड़े होकर महिलाओं ने पूजन किया और अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ माता और सूर्य देव की महिमा के गीत गाए गए। इसके साथ ही चार दिनी छठ पर्व का समापन हो गया।

[img-slider id="274450"]

हीरापुर स्थित उत्तर भारत कल्याण समिति और उत्तर काशी बिहार छठ घाट समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय भी पहुंचे और श्रद्धालुओं का उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button