छत्तीसगढ़

नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम : सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम हो गए। यहां सुरक्षाबलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने पोलमपल्ली अतुल पारा के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी बम लगा रखा था। इसे सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी और पोलम्पल्ली थाना की टीम ने बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने विस्फोट कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button