11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

नगर निगम की टीम ने पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को हटाया तों…. मोहल्ले वासियों ने शराब दुकान हटाने की मांग

रायगढ़ : ज़ब सुबह सुबह नगर निगम की टीम ने पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट रोड पर अतिक्रमण कर मटन दुकान एवं चखना दुकान चला रहे अतिक्रमण धारी पर दो जेसीबी लगाकर निगम आयुक्त एवं उनकी टीम के द्वारा अबैध कब्जा हटाने करवाई की गईं जिसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से जूटमिल  थाना प्रभारी एवं उनकी टीम मौके पर मौजूद रही हालांकि अतिक्रमण हटाने के समय कोई ज्यादा विरोध की खबर नहीं है


मोहल्ले वासियों ने  शराब दुकान हटाने की की मांग: नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मोहल्ले वासियों खाश तौर पर महिलाओं ने शराब दुकान हटाने को लेकर शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गए नारा लगाते हुए शराब दुकान हटाने की मांग करने लगे महिलाओं की माने उनका कहना था की हमारे घर के लोग या बच्चे शराब पीकर घर में प्रतिदिन लड़ाई झगड़ा करते है छोटे-छोटे जो स्कूल जाते है वे बच्चे शराब के आदी हो रहे हैं  आसपास का माहौल शराब दुकान से खराब हो रहा है यहाँ से शराब दुकान हटाया जाए पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारीयों के समझाइस के बाद मामला शात हुआ

Related posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — लापता नाबालिग बालिका 24 घंटे के भीतर दस्तयाब

ADMIN DESK

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग की…

ADMIN DESK

पटवारियों की मांगें मान गई सरकार! संघ ने हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान, राजस्व मंत्री से हुई लंबी चर्चा

ADMIN DESK

Leave a Comment