नली से फन्दा बनाकर युवक ने की आत्महत्या
पिपलिया स्टेशन –
जानकार सूत्रों के अनुसार जतिन का किसी से विवाद हुआ, उसके बाद आवेश में आकर वह भागकर गया और चेनल गेट बन्द कर गलियारे में नली से फांसी लगा ली। जतिन को पुलिस वाहन से अस्पताल लेकर पहुचे एएसआई डीएस पंवार ने बताया आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हुआ है, सुसाइट नोट भी नही मिला है। विवाद की बात सामने आई है। घर पर कोई नही था। मृतक की मां व बहन खलघाट (इन्दौर) गई थी। जिन्हें सूचना दे दी है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। धारा 174 में मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया।



