छत्तीसगढ़न्यूज़

नवनियुक्त पदस्थ झगराखाण्ड नगर निरीक्षक की ताबड़तोड़ कार्रवाही

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

झगराखाण्ड:, जुआ,सट्टा, कबाड़, शराब सहित अवैध कार्य करने वालों पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज लगभग सुबह 5:00 बजे के आसपास थाना झगराखाण्ड नगर निरीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की वाहन क्रमांक Mp-17-cb-2161 सफेद कलर की alto-800 मैं अवैध शराब परिवहन करते हुए राजनगर मध्य प्रदेश की तरफ से मध्य प्रदेश की शराब लेकर झगराखाण्ड आ रहा है। जिसकी जानकारी मिलते हुए
सुबह तड़के 5:00 बजे के आसपास लेदरी घाट पर घेराबंदी कर सफेद रंग की अल्टो 800 को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ा करके फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा वाहन की चेकिंग की गई जिसमे जब्त मशरुका लगभग 150000 की कार बरामद की गई, और लगभग 103000 की शराब जो कि 9 पेटी है,जिसमे 7 पेटी मेक डावल, 2 पेटी आर. एस. शामिल है।
नगर निरीक्षक से आरोपी के संबंध में जब पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी की पतासाजी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button