छत्तीसगढ़देश विदेश

नशे में धुत्त कार सवार चार युवकों ने 13 वर्षीय बालक को लिया चपेट में,एसईसीएल हेलीपेड के पास हुआ हादसा,शराबी युवकों की लोगों ने की जमकर धुनाई…

कोरबा छत्तीसगढ़ – मानिकपुर चैकी अंतर्गत हेलीपेड के पास शराब के नषे में धुत्त चार युवकों ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुकान पर बैठे एक 13 वर्षीय बालक रुपेष देवांगन को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। घटना से आक्रोषित लोगों ने कार में सवार दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी वहीं दो भागने में सफल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मानिकपुर चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इस हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Show More
Back to top button