नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पखांजुर पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफतार….

नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पखांजुर पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफतार….

बिप्लब कुण्डू–27.11.22

पखांजुर–
नाबालिक को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पखांजुर पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफतार जेल भेजा दिया है, पखांजुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया

जिला पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर धीरेंद्र कुमार पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27/11/2022 को थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 139/ 2022 ,धारा 363 जोड़ने धारा 366,376 भादवि व पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी अमलचंद वैद्य पिता अरुण उम्र 26 वर्ष,निवासी एमवी 25, थाना बालीमेला, ज़िला मलकानगिरी,उड़ीसा राज्य को गिरफतार करने में पखांजूर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है lप्रार्थी द्वारा दिनांक 21/10/22 को थाना पखांजुर में अपने नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पखांजूर पुलिस के द्वारा लगातार नाबालिक गुम इंसान बालिका का पता तलाश किया गया है व नाबालिक लड़की को आरोपी के कब्जे से मलकानगिरी, उड़ीसा से बरामद कर आरोपी अमल चंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है l
थाना पखांजूर के इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एम डी देशमुख के द्वारा गठित टीम सउनि बलदाऊ भट्ट, जोसेफ बड़ा, अरविंद राठौर , महिला आर.सरोज तथा सायबर सेल कांकेर के आर . शैलेंद्र साहु का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button