छत्तीसगढ़न्यूज़

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म, देह व्यापार करवाने का आरोप, ऐसी हुई गिरफ्तारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलरामपुर।।CRIME NEWS : जिले के इलाके में 15 साल की नाबालिग को बंधक बना दुष्कर्म के मामला का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों को शनिवार काे कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी बाजीराव ने बताया मामले में नाबालिग का बयान बाल कल्याण समिति के सामने महिला पुलिस अधिकारी लेंगे। वहीं सोमवार काे धारा 164 के तहत कोर्ट में पीड़िता का बयान लिया जाएगा, ताकि आरोपियों काे सजा मिल सके।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग का आरोप है कि एक आरोपी जो कथित रूप से उसका मामा लगता है, उसने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके एक दो दिन बाद दूसरे आरोपी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसकी मामी काे दुष्कर्म के बारे में जानकारी थी और वह इसके लिए अपने पति व अन्य आरोपी काे सहयोग कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी कथित रूप से लगने वाली मामी उसे देह व्यापार के धंधे में भी उतारना चाहती थी और कहती थी कि वह इसके लिए तैयार होगी तो उसे पांच सौ रुपए मिलेगा। वहीं नाबालिग को आरोपी मामा ने जब स्मार्ट फोन दिलाने और झांसी में एक व्यक्ति के यहां रहने पर अच्छा कपड़ा और पैसा मिलने का लालच दिया, तो नाबालिग इसके चक्कर में आ गई थी, लेकिन जब उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया तो उसे आरोपियों की नियत समझ आने लगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button