नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔸 चौकी पण्ड्ररापाठ में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 97/2021 धारा 363, 366(क), 376(3), 34 भा.द.वि. 3, 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध।
[img-slider id="274450"]

——————–000——————-
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.04.2021 को आरोपी विवेक राम अपने जीजा रामेष्वर और रामनाथ के साथ सांठ-गांठ होकर टी.व्ही.एस. मोटर सायकल से रौनी गये वहां पर ईंट भट्ठा में ग्राम दर्रीटोली के काम कर रहे प्रार्थी की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भट्ठा से रामेश्वर, रामनाथ एवं विवेक द्वारा बहला-फुसलाकर बाहर लेकर मोटर सायकल में बैठाकर दर्रीटोली बहोरा मोड़ जंगल ले जाकर दुष्कर्म किये, उसके बाद जंगल से रामेष्वर राम एवं रामनाथ अपने घर दर्रीटोली बहोरा चले गये। नाबालिग लड़की को आरोपी विवेक राम मोटर सायकल से बैठाकर अपने घर ग्राम लरंगा ले जाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363, 366(क), 376(3), 34 भा.द.वि. 3, 4 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित कर फरार थे।
➡️प्रकरण की विवेचना दौरान घटना में संलिप्त आरोपीगण-आरोपी का भाई समीर, रामेश्वर राम, रामनाथ राम को दिनांक 26.08.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी विवेक राम कोरवा उम्र 20 वर्ष निवासी लरंगा थाना सन्ना को दिनांक 04.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है।
➡️विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पण्डरापाठ स.उ.नि. जोसिक राम कुर्रे, प्र.आर. प्रकाष नारायण वाजपेयी, प्र.आर. कृपासिंधु तिग्गा, आर. 309 बिरेन्द्र तेंदुआ, सहा.आर. 04 बसंत सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

——————-000—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button