नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल…

अपराध दर्ज के चंद घंटे बाद घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर भेजा गया था रिमांड पर….

रायगढ़ । दिनांक 18.12.2021 को घरघोड़ा थानाक्षेत्र की किशोर बालिका अपने परिजनों के साथ थाना घरघोड़ा आयी, बालिका के परिजन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह को बताये कि पिछले 5 माह से ग्राम भालूमार का रोशन वैष्णव पिता स्व. सोनसाय वैष्णव (23 साल) द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लुक छिप कर बालिका का शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) कर रहा था बालिका के बताने पर जानकारी हुई तब रोशन वैष्णव से पूछताछ किए, वह दूसरी जाति समाज की हो कहकर शादी से इंकार कर ‍दिया है महिला विवेचक द्वारा बालिका के लिखित आवेदन पर पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीआई अमित सिंह आरोपी के गिरफ्तारी के लिये दबिश दिये और उसे गिरफ्तार कर मेडिकल आदि कार्रवाई कर मात्र तीन घंटों के भीतर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button