नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में सोमवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवमनोनीत पार्षदों को सफल एवं जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास और जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button