निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार 10 मार्च को ग्राम सालदा में
नि: शुल्क सामूहिक उपनयन ( जनेऊ) संस्कार सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में फाल्गुन शुक्ल एकादशी सोमवार दिनांक १० मार्च २०२५ को होना है।
।। छत्तीसगढ़ में होलाष्टक का प्रभाव नहीं रहता।।
बेमेतरा =सामूहिक निशुल्क उपनयन संस्कार ग्राम सलधा में 10 मार्च को संपन्न होने जा रहे हैं इसमें इच्छुक व्यक्ति संपर्क करके नाम पता पहले से बता सकते है जिससे समुचित व्यवस्था हो सके।
पूजन और भोजन प्रसादी की व्यवस्था सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा की ओर से है। अपने साथ हथवा का नारियल,खड़ाऊ,बरात का कपड़ा, बटुक एवं अभिभावक का धोती लेते आना आवश्यक है।
संपर्क नंबर 7746012334 पर कर सकते है ।
स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मानन्द सरस्वती सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा ७७४६०१२३३४
