
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा के प्राथमिक व माध्यम शाला में 5मार्च को प्रधानमंत्री योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित न्योताभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथि एवं मुख्य अतिथियों के सानिध्य में मां सरस्वती जी की छाया चित्र पर पुष्प माला पहनाकर, दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सरकार द्वारा स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में एक नई शुरुआत हेतु आदेश जारी किया गया है, जिसका नाम न्योता भोज रखा गया है । इस योजना का असर सभी स्कूलों में उत्सव रूप में देखने को मिल रहा है। कई जिलों से लगातार खबरें आ रही है , जिसमें बच्चों को न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत स्वादिष्ट भोजन कराया जा रहा है।
दरअसल स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन में एक नया अवधारणा जोड़ा गया है, जिसका नाम है न्योता भोजन | इस संबंध में राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन नया रायपुर द्वारा सभी कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है , तथा इसका पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है ।
*स्वैच्छिक परन्तु पुण्य का कार्य –*
न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है , कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन विभिन्न त्योहार या अवसरों जैसे वर्षगांठ , जन्मदिन विवाह और राष्ट्रीय पर्व पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग- सरपंच हेमसागर सिदार, उपसरपंच यशपाल बेहरा, भवानीशंकर बेहरा, प्रकाश भगत सरकार तथा मैं डिल स्कूल के सदस्य गण एवं शाला विकास व प्रबंधन समिति के आर्थिक सहयोग से सफल किया गया। जिसमें विद्यालय में 100 बच्चों एवं गांव महिलाओं को मटर पनीर, मसरूम,जलेबी, पूड़ी , मीठा पकवान परोसा गया।
इस अवसर पर प्राभारी प्रधान पाठक रोहित राठिया, भवानीशंकर बेहरा से.नि.शिक्षक, एस.आर. डनसेना प्राचार्य हा. स्कूल, यशपाल बेहरा उपसरपंच, हेमसागर सिदार सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने के लिए न्योता भोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है|

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भवानीशंकर बेहरा, विशिष्ट अतिथि- राधेलाल सिदार मा.शाला झरना, प्रकाश कश्यप मा.शा.जांजगीर, हेमसागर सिदार सरपंच, यशपाल बेहरा शा.विकास समिति अध्यक्ष, एस. आर. डनसेना प्राचार्य एवं कर्मचारी गण- ज्योति यादव प्राचार्य प्रधान पाठक, मोतीमणी मिंज सहायक शिक्षक प्रा.शा. , शिक्षक एकाम्बर उराँव, शिक्षक खितेश्वर साव ,सुनील गुप्ता व्याख्याता हाईस्कूल, पंकज व्याख्याता हा.स्कूल, सुधीर यादव प्यून मा.शाला आदि उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाये। मंच संचालन शिक्षक एकाम्बर उराँव के सुमधुर कण्ठ से बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया।




