पर्यटन स्थल झरझरा मे जिला सिरजन का हुआ बैठक

छुरा गरियाबंद
भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296

पाण्डुका / जिला के लोक कला परिवार सिरजन का बैठक हुआ। जिसमें संगठन के विभिन्न विधाओं पंथी, पंडवानी ,सुआ, नाचा और लोक कला मंच के कला दलों के मुखिया संगठन के जिला पदाधिकारी तथा माँ झरझरा विकास समिति डोंगरी गांव मुरमुरा के पदाधिकारी आंचलिक साहित्यकार शामिल होकर इस महती बैठक को सफल बनाया जिसमें संगठन के संस्थापक गौकरण मानिकपुरी, अध्यक्ष सेवक ठाकुर, उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक, सचिव चुम्मन सिन्हा, सहसचिव यशकुमार साहू, संरक्षक बुधारू यादव, रमेश कुमार बंसोड, संयोजक खेम निषाद गरियाबंद ब्लाक अध्यक्ष गिरवर ध्रुव, उपाध्यक्ष उमेंद सिंह ध्रुव छुरा ब्लाक अध्यक्ष पवन घृतलहरे सहित दौलत यादव, कु. पूनम सिन्हा, समुंदा बाई सिन्हा, यशोमती सेन, हीराबाई चक्रधारी, लीला बाई दीवान ,मनीराम, श्याम लाल गढिया, जगत राम बारले, दयालु राम,श्याम लाल सतनामी, लोक रंजनी कलाकारों में भागवत सेन, ओमप्रकाश सिन्हा, साहित्यकार नूतन लाल साहू, गोकूल राम साहू, आदी शामिल हुए। सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था जिला गरियाबंद संस्थापक गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष सेवक राम ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक जलप्रपात एवं वृहद डोगरी वनो के बीच विराजमान माँ झरझरा की पूजा अर्चना एवं सेवा जसगीत प्रार्थना कर उसके पश्चात सभी प्रमुखों के स्वागत सम्मान के बाद बैठक की कार्यवाही में मासिक शुल्क जमा कर 30 नवम्बर तिथि में होने वाले कोपेश्वर नाथ लोक कला महोत्सव कोपरा के विषयक चर्चा पश्चात शामिल होने सभी कला दलों ने स्वीकृति दे दिया है। जिसके संयोजक साहित्यकार हलधर नाथ जोगी, समाजसेवी नारायण लाल साहू है इस बैठक का सफल संचालक गौकरण मानिकपुरी संयोजक सेवक ठाकुर स्वागत सम्मान अध्यक्ष चम्मन लाल साहू, पुजारी जीवन साहू, युवा कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार साहू,नेतराम ध्रुव एवं आभार व्यक्त झरझरा विकास समिति के सचिव अनिल कुमार साहू ने किया बैठक में शामिल संगठन के कलाकार पदाधिकारीयों ने इस धार्मिक पर्यटन स्थल में नवनिर्मित हनुमान मंन्दिर के लोकार्पन समारोह में शामिल होने और कार्यक्रमों में भाग लेने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button