पीजी कॉलेज में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की स्मृति में कवि सम्मेलन और गज़ल संध्या का आयोजन

बेमेतरा =जिले के शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा में होली के अवसर पर पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे  की स्मृति में गजल संध्या और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष  विजय सिन्हा उपस्थित हुए ।उन्होंने डॉ सुरेंद्र दुबे  को याद करते हुए कहा कि बेमेतरा को विश्व स्तर में पहचान दिलाने में कवि डॉ सुरेंद्र दुबे का  विशेष स्थान है। अतिथियों में  संजय दुबे  पारिवारिक सदस्य के रूप में शामिल हुए उन्होंने डॉ सुरेंद्र दुबे जी को  याद करते हुए नमन किया साथ ही  घनश्याम साहू डिप्टी सेक्रेटरी मंत्रालय रायपुर ने भी डॉ सुरेंद्र दुबे को याद करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गजल गायक श्री के नूतन प्रभात  द्वारा प्रस्तुत गजल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर के बाद कवि सम्मेलन में  रामानंद त्रिपाठी बेमेतरा, गोकुल बंजारे बेमेतरा, ईश्वर साहू साजा, हृदय राम वर्मा बेरला, राजेश चौहान रायपुर, जगदीश सोनी बेरला, मनोज पाटिल गीतकार बेमेतरा,राजीव मधुकर नवागढ़, मनीष वर्मा नवागढ़, भोला राम साहू शायर बेमेतरा, उषा डहरे गीतकार बेमेतरा,  घनश्याम साहू, डॉ डॉशन साहू साजा,  जितेंद्र बारले ने अपने कविताओं और गीतों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीणा त्रिपाठी के साथ श्री डी आर साहू,  एम एफ खान, डॉ डी द्विवेदी, श्रीमती ज्योति गेंदले, डॉ आर के त्रिपाठी, श्रीमती नर्मदा, सुश्री सृष्टि तिवारी, श्री राजकुमार वर्मा डी एम सी, श्री राजेश शर्मा, और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जितेंद्र बारले ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साहित्य और संगीत के प्रति रुचि पैदा करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button