11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

पुलिस अधीक्षक,श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर लगातार वार

थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में लगातार बड़ी कार्यवाही।

गाँजा के 01 व्यापारी और 01 शराब कोचिये को किया गिरफ्तार 2.249 किलोग्राम गाँजा कीमती 67500 रूपये, गाँजा बिक्री रकम 5520 रूपये और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को किया जप्त।

    (आरोपी )

    पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह  के द्वारा जिले में नषे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री मति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर ग्राम बाँका में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गाँजा रखने की सुचना पर थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बाँका में संदेही मसतराम खुरसेंगा के घर के सामने रेड कार्यवाही करने पर मसतराम खुरसेंगा के कब्जे से मादक पदार्थ गाँजा 2.249 किलोग्राम कीमती 67500 रूपये व गाँजा बिक्री रकम 5520 रूपये के साथ पकड़ा जिसके विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तथा मुखबीर सुचना पर ग्राम बेलतरा में शराब बेचने की सुचना पर रेड कार्यवाही कर बेलतरा निवासी बजरंग उर्फ दद्दू जायसवाल के किराना दुकान से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. प्रफुल्ल यादव, संजय यादव, म.आर. अनिषा कष्यप, स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

    गिरफ्तार आरोपी :–

    1)मसतराम खुरसेंगा पिता मुकुंद सिंग खुरसेंगा उम्र 65 वर्ष निवासी बाँका थाना रतनपुरए

    2)बजरंग ऊर्फ दद्दू जायसवाल पिता बद्रीप्रसाद जायसवाल उम्र 46 वर्ष निवासी बेलतरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

    Related posts

    जी हां, ये सच है! आप कितना जिएंगे ये आपके इलाके पर भी करता है निर्भर

    Aapki Aawaz

    राजनीतिक के माहिर खिलाड़ियों की माने तो फ्रेश दावेदार में सुनील सबसे प्रबल,तों क्याकांग्रेस से प्रकाश नायक और भाजपा से सुनील रामदास के बीच हो सकती है विधानसभा की चुनावी मुकाबला

    Aapki Aawaz

    श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

    DINESH DUBEY

    Leave a Comment