प्रदेश के मुखिया व रायगढ़ विधायक सहित शहर सरकार जोगरिया रोग से ग्रसित,, प्रिंकल दास

रायगढ़ में बदले की राजनीति से जनता को छत्तीसगढ़ जे के कार्यकर्ताओं को दबाव में लेकर कांग्रेस प्रवेश कराया जा रहा है।
नगर पालिक निगम स्थानीय प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रही है और जनता जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दबाव में लेने के लिए छुट्टी के दिन मकान तोड़ने का नोटिस रात को 9 बजे चस्पा कराया गया यह सब याद रखा जायेगा।
उक्त बातें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला उपाध्यक्ष प्रिंकल दास ने कहा है कि वार्ड नं 25 कि जोगी कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी रही सरस्वती यादव को सर्वप्रथम मकान तोड़ने का अवैध नोटिस दिलाया गया था। इसकी जानकारी सरस्वती यादव द्वारा स्वयं जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय को दी गई थी कि उसे दबाव में लेकर डराया धमयाका जा रहा है। अजीत जोगी,अमित जोगी रिचा जोगी,से लेकर वार्ड पार्षद के उम्मीदवार सहित समस्त जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह दबाव बना कर डराया धमकाया जा रहा है इससे प्रमाणित है कि सरकार किस तरह जोगी कांग्रेस के बढ़ते दायरे और प्रभाव से डरी हुई है।मुख्यमंत्री से लेकर रायगढ़ विधायक रायगढ़ नगर निगम महापौर एव सभापति तक को जोगरिया हो गया है। जोगरियां रोग से ग्रसित एवं कुंठित लोगों से लेकिन हम डरने वाले नही हैं।आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में अब जनता ही अब इस जोगरीया रोग से ग्रसित बीमारी का ठीक से इलाज करेगी।
वार्ड न 25 के पार्षद के सरपरस्ती में वहां के सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कि जो कार्यवाही चल रही है जल्द ही इस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button