
पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–22.3.22
पखांजुर
आज दिनांक 21 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष अशोक गोटे के नेतृत्व में पदोन्नत प्राथमिक प्रधानपाठकों की संशोधित सूची जारी करने के लिये कलेक्टर चंदन कुमार और जिला शिक्षाधिकारी टी.आर साहू को ज्ञापन सौंपा गया।
विदित हो कि विगत 08 फरवरी 2022 को प्राथमिक प्रधान पाठको के पदों पर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी किया गया था। पदोन्नति सूची में कई तरह त्रुटियां सामने आने पर जिले में हडकंप मच गया था। इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय कांकेर के द्वारा आदेश जारी करके पदोन्नति पाने सहायक शिक्षकों की पदस्थापना शाला में पदभार ग्रहण करने पर रोक लगया था। इस दौरान कुछ असंतुष्ट सहायक शिक्षकों ने हाईकोर्ट बिलासपुर याचिका भी लगा दिया, जिसके कारण आगामी सुनवाई तक हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया। लेकिन कांकेर जिले में पदोन्नति सूची पहले जारी हो गया था, अत: हाईकोर्ट के आदेश यहां पर लागू नहीं होते हैं। परंतु एक माह बीत जाने पर भी संशोधित पदोन्नति को जारी नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण पदोन्नति पाने वाले सहायक शिक्षकों को मानसिक रूप परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
अत: आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कांकेर के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति सूची जारी करने का निवेदन किये है। ज्ञापन सौपने वालों में जिलाध्यक्षअशोक गोटे, कमलेश गावडे़, जिलाउपाध्यक्ष अशोक मृधा, दीपक मंड़ल, अहिन्द्र राय, रूपधर नेगी,हरीशचंद्र नेताम,चुम्मन लाल नाग, महेंद्र सिंग राजपूत, अमिताभ सरकार , तारक नाथ डे, नारायण चंद्र डे, पुरुषोत्तम देहारी, असीमानन्द सरकार, और पदाधिकारीगण शामिल थे।



