प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को धरमजयगढ़ कांग्रेसियों ने दिल से किया याद
असलम खान धरमजयगढ़ न्यूज
[img-slider id="274450"]
:- आज 31 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रियदर्शिनी,आयरन लेडी के नाम से पूरे विश्व में विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक कार्यालय में दोनो महान आत्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की,तथा उनके महान कार्यों को स्मरण करते हुए, उनका महिमामंडन,जय जयकार किया।उक्त कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर एवम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यूसुफ छाया जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम दोनों विभूतियों के छाया चित्रों पर सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने दीप प्रज्वलित कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों को दिल से नमन किया। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से स्थानीय सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करवाया गया।श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी यूसुफ छाया,ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज ठाकुर,नगर पंचायत एल्डरमैन श्याम साहू,घसियाराम राठिया,सरपंच राम दयाल राठिया,दिलीप सारथी, मुनकुराम गुप्ता,भवानी सोनी,युवा नेता रोहित तिर्की,संतोष पाण्डेय,अखिलेश,प्रकाश भगत,वरिष्ठ पत्रकार असलम खान,शेख आलम,ऋषभ देव तिवारी,
परितोष मंडल,गुरुचरण,भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।



