प्लीज मुझे जेल में डाल दो, पत्नी से बचाने के लिए शख्स ने की पुलिस से गुजारिश

घर में नजरबंद एक शख्स ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि उसे जेल में डाल दो क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ घर में नहीं रह सकता। ये शख्स ड्रग्स केस में घर पर नजरबंद है।

मामला इटली के रोम का है। रविवार को रोम पुलिस ने जानकारी दी कि घर में नजरबंद एक शख्स अचानक पुलिस बैरक में दिखा। उसने पुलिस टीम से विनती की कि उसे जेल की सलाखों में डाल दिया जाए, उसके लिए घर पर अपनी पत्नी के साथ रहना असहनीय है।

एफपी न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, रोम के पास गुइडोनिया मोंटेसेलियो में 30 साल का एक शख्स अपनी पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान है। पुलिस टीम का कहना है कि उसने उनके पास आकर कहा कि अब वह अपनी पत्नी के साथ जबरन सहवास का सामना करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उसने घर से भागना ही सही समझा। उसने पुलिस से दरख्वास्त की कि उसे बाकी की सजा जेल में ही काटने को दी जाए।

बता दें कि वह शख्स कई महीनों से ड्रग अपराधों के लिए घर में नजरबंद है और उसकी सजा पूरी होने में अभी कुछ साल बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button