छत्तीसगढ़

बचपन का प्यार’ गाकर स्टार बनने वाला हीरो सहदेव सड़क हादसे में घायल, सिर में लगे 4 टांके

☘
🟢 आपकी आवाज
ताजा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
चैनल से जुड़ें →

सुकमा. सुकमा जिले से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बचपन का प्यार वाला हीरो सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) सड़क हादसे में घायल हो गया है। सहदेव दिरदो को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर सुकमा एसपी सहदेव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सहदेव दिरदो का इलाज जारी है। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं. सहदेव दिरदो का एक्सरे भी किया गया है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सहदेव दिरदो कुछ महीने पहले बचपन का प्यार गाने को लेकर सोशल मीडिया में हिट हुआ था। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ के एक एलबम भी बनाया था, जो सोशल मीडिया में बहुत हिट हुआ। ‘बचपन का प्यार’ हर किसी के जुबां पर चढ़ गया था।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button