
बजरंग दल द्वारा सिर्फ मिट्टी से बनी मूर्तियां स्थापित करने का आह्वाहन
आप की आवाज
*बजरंग दल द्वारा सिर्फ मिट्टी से बनी मूर्तियां स्थापित करने का आह्वाहन
बजरंग दल रायगढ़ द्वारा जिले के सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि शाशन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियों के स्थान पर तथा पर्यावरण एवं धार्मिक भावनाओं को देखते हुए सभी अपने घरों में मिट्टी की बनी मूर्तियों को ही स्थापित करें, अन्य किसी पदार्थ से बनी मूर्तियां विसर्जन पश्चात पानी मे काफी देर से घुलनशील होती हैं अथवा घुलती ही नही हैं जिससे जाने अनजाने हमारे द्वारा पर्यावरण के साथ अपने ही देवी देवताओं का अपमान हो जाता है ।
नदी तालाबों में रहने वाले जलीय जीव जंतुओं के जीवन पर इस तरह के पदार्थों से नकारात्मक असर पड़ता है साथ ही साथ जब ऐसी मूर्तियां बिना घुले इनके किनारों पर लगती है तब इनकी स्थिति बड़ी भयावह होती है जिससे हम सभी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं ।
मिट्टी से बनी मूर्तियां एवं उनके ऊपर प्राकृतिक रंगों से हम इन समस्याओं से बच सकते हैं एवं हमारे इस प्रयास से स्थानीय मूर्तिकारों के रोजगार में भी वृद्धि की जा सकती है ।
अतः बजरंग दल पुनः आप सभी से अनुरोध करता है आज से हम सभी प्राण करें कि अब हम सिर्फ मिट्टी से बनी प्राकृतिक रंगों से रंगी मूर्तियां ही प्रयोग में लाएंगे एवं अपने अन्य धर्म प्रेमियों को प्रेरित भी करेंगे ।
