बस्तर में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहा युवक गिरफ्तार

बस्तर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहा था और बस का इंतजार कर रहा था।


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

नगरनार थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका एनएच-63 के पास एक युवक दो बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण राजपूत (23) निवासी भानपुर, थाना रामपाईली, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया।


5 किलो से अधिक गांजा बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो पिट्ठू बैग में रखे 5 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 5.265 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीब 2 लाख 63 हजार 250 रुपए आंकी गई है।


नकदी और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल (करीब 5 हजार रुपए) और 1730 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2 लाख 69 हजार 980 रुपए बताई गई है।


ओडिशा से लाकर एमपी ले जा रहा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलकानगिरी (ओडिशा) से गांजा लेकर बालाघाट (मध्यप्रदेश) जा रहा था।


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button