बीईओ बीआरसीसी ने शिक्षकों से किया आह्वान अपने हक के लिए आंदोलन में रहे बहकावे में ना आएं

*बीईओ बीआरसीसी ने शिक्षकों से किया आह्वान
*अपने हक के लिए आंदोलन में रहे बहकावे में ना आएं
गरियाबंद।   भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
छुरा- दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक मुख्यालय धरना स्थल बस स्टैण्ड पर विकासखंड के बीईओ व बीआरसीसी ने ओजस्वी संबोधन करते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि यह अपने हक की लड़ाई है सभी शिक्षक अपने हक के लिए आंदोलन में आए। बीईओ के एल मतावले ने कहा कि यह अकेले की लड़ाई नहीं है सबको मिलकर लड़ना है इसमें सबके हित की बात है अपने परिवार के भलाई के लिए हमारी एकता को बनाकर रखना है आंदोलन में डटना है। बीआरसीसी महेश साहू ने कहा कि हमें सातवां वेतनमान मिलते हुए बरसो गुजर गए हैं किंतु अभी तक वेतनमान का गृह भाड़ा भत्ता 16 वर्ष पीछे चल रहा है हमारे एचआरए बढ़ाकर हम आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक मिसाल बनेंगे। इससे पूर्व प्रतिदिन की भांति पूजा अर्चना एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई पश्चात मंच पर मोर्चा संभालने के लिए संघर्षशील महिला कर्मियों को दायित्व दिया गया। सभी पुरुष पदाधिकारियों को मुख्य मंच के नीचे लगी कुर्तियों में स्थान दिया गया।संचालन कर रहे हीरालाल साहू ने कार्यक्रम के संचालन के लिए चंद्रवती सिन्हा व्याख्याता को भार सौंपा जिन्होंने मंच पर श्रीमती साजिदा खान, अर्चना अवस्थी, प्रीति चतुर्वेदी, सुचिता शर्मा, ओम प्रभा साह, मीना यादव, रेखा देवांगन, रोशनी नारंग, चंद्रप्रभा लहरे, सरिता कंवर, सविता दीवान, सोनिया ध्रुव सहित स्वास्थ्य विभाग, सचिव विभाग, पटवारी विभाग के महिलाओं को मंचासीन किया। पश्चात वक्ताओं के क्रम में मुरारी लाल देवांगन, कुशल सिंह चौहान, श्रीमती रेखा देवांगन जिला सचिव पर्यवेक्षक कल्याण संघ, हरीराम साह, सुनील श्रीवास्तव प्राचार्य कोसमी, भगवान सिंह ध्रुव प्रधान पाठक, गजराज बंजारे लिपिक संघ अध्यक्ष, नंदझरोखा कुर्रे संकुल समन्वयक,श्यामा नेताम, सुखीराम साहू, व्यास बंजारे,  श्रीमती वर्मा महिला बाल विकास विभाग, बल्देव प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ, पूनम चंद्राकर सचिव सहायक शिक्षक फेडरेशन, संजय महाडिक जिलाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, डुमेश्वर साहूजिला संरक्षक छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ,रवि कुमार डुप्ले स्वास्थ्य विभाग को क्रमशः उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। सभी ने अपनी मांगों को मुखरता से मंच पर सबके बीच रखा। सभा को मनोरंजक बनाने के लिए गीत कविता का की प्रस्तुति भी की गई जिसमें  सरिता कुमार, मीना यादव, सोनिया ध्रुव, ऋषि साहू,विनोद कुमार देवांगन, चेतन सोनकर प्रवक्ता सचिव संघ आदि ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का आभार एवं समापन चिंताराम सिन्हा द्वारा किया गया व कल पोला पर्व धरना स्थल पर मनाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button