बेकाबू कोरोना के बीच PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से की बात

नई दिल्ली: कोरोना वायरस(Coronavirus) दुनियाभर के कई देशों में अपना प्रकोप दिखा रहा है। इस वायरस से लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच कोरोना के संकट को लेकर चर्चा हुई। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज जो बाइडेन के साथ उपयोगी बातचीत हुई। हमने दोनों देशों में COVID की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि इस बातचीत के दौरान मैंने राष्ट्रपति बिडेन को अमेरिका द्वारा भारत को प्रदान किए जा रहे समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ चर्चा के दौरान टीका के कच्चे माल और दवाओं की सप्लाई चेन को भी रेखांकित किया गया। भारत और अमेरिका स्वास्थ्य सेवा साझेदारी COVID-19 की वैश्विक चुनौती का समाधान कर सकती है।

[img-slider id="274450"]

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button