
बेमेतरा संस्था से विदाई हुई सरकार ने जारी नही किया आदेश अब पेंशन का टेंशन
बेमेतरा =जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा से सहायक प्राध्यापक डा बसुबंधु दीवान 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए हैं, संस्था ने उन्हें विदाई भी दे दी , फुल माला मेमेंटो, यादों का पिटारा, एवम सहकर्मियों का स्नेह लेकर दीवान भारी मन से संस्था को सिर झुकाकर अपने निवास आ गए अब उन्हें मॉल की जरूरत है जो उन्होंने इन्ही दिनों के लिए अर्जित एवम संचित किया है पर विभाग है जो माला भेंटकर भूल गया है, विभाग से जुड़े लोगो की माने तो एक जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ( प्राचार्य) की डी पी आई से जारी सूची में जिला शिक्षा बेमेतरा के एच एम से पदोन्नत प्राचार्य के पोस्टेड संस्था के स्थान पर पूर्व संस्था मिडिल स्कूल का नाम अंकित कर दिया गया हैl जिसके चलते न मांग पत्र न जांच पत्र प्रचलन में आ पा रहा है, चार माह बाद भी विभाग सशोधित सूची जारी नही कर सका है, बेमेतरा डाइट के प्राचार्य जे के घृतलहरे ने 6 अप्रैल को सचिव स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर डा बसुबंधू दीवान का सेवा निवृत आदेश जारी करने की मांग की हैं, पत्र में लिखा है कि 28 फरवरी को दीवान सेवा से मुक्त हो गए हैं लेकिन इस संस्था को आदेश प्राप्त नही हुआ है, जिस कारण पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हो पाया है, l विभागीय औपचारिकता समय पर पुर्ण नही होने से रिटायर सहायक प्राध्यापक को अब उस संदेश का इंतजार है जिसमे मुद्रा का मनुहार हो l


