बेरहम चोरों ने काट दी वृद्ध महिला की दोनों टाँगे और फिर…’

धार: मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिन पर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह के धार के ग्राम एकलारा का है। जहाँ दिनहदाडे गांव की 71 साल की वृद्ध महिला रतनबाई पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों पैर काट दिए गए। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला के पैरों के कड़े और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है घटना के समय महिला खेत पर काम कर रही थी और वो अकेली थी। इस दौरान ही अज्ञात बदमाश आए और इस गंभीर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही एसपी आदित्य प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसी के साथ ही एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है। अब इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

अब पुलिस के आला अधिकारी दावा कर रहे है कि वह आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। बताया जा रहा है यह घटना बीते गुरुवार शाम पांच बजे की है। इस मामले में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से कुछ दूरी पर खेत पर खरपतवार हटाने के लिए गई थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को महिला का पैर कटा हुआ दिखाई दिया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button