छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

बैंक रिटायर्ड क्लब के सभी रिटायर्ड कर्मचारियोंएवं सदस्यों द्वारा असीम छाया वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

असहाय वरिष्ठ जनों को वितरण किया कंबल

रायगढ़ बोईरदाद स्थित असीम छाया वृद्ध आश्रम में आज बैंक रिटायर्ड क्लब के सभी मेंबर द्वारा बुजुर्गों के पास पहुंचकर बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया अपनी बैंक की सेवा से रिटायर हो चुके सभी कर्मचारी द्वारा बैंक रिटायर्ड क्लब का गठन किया गया है यह क्लब अपनी सामाजिक उत्तरदायित्वों को समझ कर सामाजिक कार्य करती रहती है संस्था के सभी मेंबरों द्वारा रायगढ़ में असीम कृपा फाऊंडेशन द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम असीम छाया वृद्ध आश्रम में पहुंचकर सभी सदस्यों द्वारा आश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ जनों का हाल-चाल जाना तथा उनका आशीर्वाद लेकर इस ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया गया तथा उनके द्वारा कहा गया कि यह संस्था का कार्य बेहद प्रशंसनीय है आगामी भविष्य में भी अगर किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता हो तो हमारी बैंक रिटायर्ड क्लब द्वारा कोशिश की जाएगी कि हम उसे पूरा कर सकें तथा यह संस्था बुजुर्गों की बेहद अच्छी तरीके से देखभाल एवं उनका ख्याल रख रही है सभी को इस संस्था में आकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए हर संभव हमारे हमारे असहाय वरिष्ठ जनों के लिए सहयोग करने की अपील करता हूं
इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी एवं रिटायर्ड बैंक क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button