बोले पुरी पीठाधीश्वर : भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा दुनिया के 15 और देश भी बनेंगे हिंदू राष्ट्र

रायपुर। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि अगले साढ़े तीन साल में भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, मॉरिशस समेत 15 देश इसी इंतजार में हैं कि भारत कब हिंदू राष्ट्र घोषित होता है। भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही ये 15 देश भी 1 साल के भीतर हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो इसमें आपत्ति क्या है। दुनिया में कोई वस्तु धर्म निरपक्ष नहीं है। धर्म निरपेक्ष शब्द धोखा है। शिर्डी वाले साई बाबा के मुस्लिम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर साई बाबा मुस्लिम थे तो किसी भी मस्जिद में उनकी मूर्ति स्थापित करा कर दिखाएं। इसके बाद बुलडोजर राजनीति पर उनहोंने कहा कि कोई भी कार्रवाई पक्षपातपूर्ण नहीं होनी चाहिए। अगर कोर्ट कोई आदेश भी दे दे तो उसका पालन करना प्रांतीय सरकारों के विवेक के ऊपर निर्भर है। धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- काशी मथुरा क्या हिंदुओ को नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा- मैं धर्म के साथ खड़ा हूं, आरएसएस और मोहन भागवत के साथ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button