भाजपा का बड़ा आरोप- सरकार वेंटिलेटर पर…छिपा रही है मौतों का असली आंकड़ा….पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करते हुए Tweet किया है। उन्होंने कहा है कि असल में सरकार बीमार है, जो खुद वेंटिलेटर पर है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने भी राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है कि मौतों के सही आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार की अव्यवस्थाओं ने जिंदा महिला को श्मशान घाट पहुंचा दिया…असल में बीमार सरकार है, जो खुद वेंटीलेटर पर है..नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा आरोप आरोप सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार मौतों के आंकड़े को छिपाने का प्रयास कर रही है। जिले में मौत के आंकड़े अलग और प्रदेश स्तर पर आंकड़े अलग आ रहे हैं। होम आइसोलेशन की मौतों को रिकार्ड करेंगे तो आंकड़ा और अधिक होगा। उन्होंने कहा है कि सरकार को मौतों को छिपाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
[img-slider id="274450"]

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button