
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छग.)
रायपुर/मुंगेली। भाजपा सांसद एवम छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के खिलाफ आज सूचना के अधिकार के तहत मुंगेली मे RTI दाखिल कर दी गई है। बाकी 8 लोकसभा और 12 विधायकों के खिलाफ कल दाखिल कर दी जायेगी।
छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि हमने भाजपा सांसद एवम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के खिलाफ़ RTI फाईल कर दी है। हमे उनके बारे में जानकारी चाहिए कि उनके ऊपर कितने आपराधिक प्रकरण हैं, दिवानी, फौजदारी कुटुम्ब न्यायालय ,एवम न्यायालीन प्रकरण से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेज की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए।
किस किस प्रदेश में उन्होंने निवास किया है।किस किस प्रदेश में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है और शिक्षा prapt करते हुऐ उनके ऊपर कितने आपराधिक प्रकरण लगे हैं उनके परिवारजनों ने उनके ऊपर कितने केस लगाए हैं। इसमें कितने प्रकरण लंबित हैं,कितने प्रकरण में उनको सजा हुई है, और कितने प्रकरण ने अभी चल रहे है इस विषय पर जानकारी मांगी गई है।
आज ये शुरुवात है कि इनके प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यह RTI लगाई गई तथा आज पूरे प्रदेश में इनके सांसद और पूरे विधायकों के खिलाफ भी RTI लगाई जाएगी और इसी प्रकार से हम जानकारी मांगेगे। आलोक पांडेय ने आगे कहा कि जानकारी लेकर हम विधायकों की जानकारी लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे, सांसदो की जानकारी लेकर लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे और आने वाले समय में वार्ड,ब्लॉक में भी इनके जितने जनप्रतिनिधि हैं या इनके नेता हैं जो जिम्मेदार नेता हैं जो 15 सालों से यहां भ्रष्टाचार का एक गढ़ बनाकर रखा हुआ था उनके बारे में भी जानकारी मंगायेंगे और सारे जगह पूरे छत्तीसगढ़ में इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे और इनके भ्रष्टाचार का जो काला चेहरा है वो जनता के बीच उजागर करने का काम करेंगे।
आलोक पांडेय ने आगे बताया कि अब कांग्रेस भी क्योंकि हमारे नेता ने आदर्श के रास्ते, सत्य के रास्ते को अपनाते हुए शांति के ढंग से अपने आंदोलन को किया है लेकिन अब हमको भी और कांग्रेसजनों को भी यह बात अच्छी नही लग रही है कि उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तो अब हमें भी इसका जवाब देना है।
के के सी प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने मुंगेली पहुंचकर राहुल गाँधी के सदस्यता को लेकर और भाजपा के पदाधिकारी के लिए आर टी आई के माध्यम से बी जे पी के चाल चरित्र का उजागर कर कार्यवाही करने का अभियान चला रहे हैं, इसी क्रम मे आज प्रेस वार्ता की है।
