भारत में प्रचंड गर्मी का आतंक, 17 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान
नई दिल्ली:
स्टडी में पाया गया है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा ओडिशा में लू से सबसे अधिक मौतें हुईं हैं। आंकड़ों के इस रिसर्च पेपर को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन, वैज्ञानिक- कमलजीत रे, एसएस रे, आरके गिरी तथा एपी डिमरी द्वारा लिखा गया है। कमलजीत रे इस वर्ष के आरम्भ में प्रकाशित पेपर के मुख्य लेखक हैं।
वही यह अध्ययन हाल के सप्ताहों में उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ी प्रचंड गर्मी के कारण अहमियत रखता है। इस सप्ताह के आरम्भ में कनाडा तथा अमेरिका में भीषण गर्मी पड़ने से कई व्यक्तियों की मौत हो गई। कनाडा के शहर के वैंकूवर में पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 49 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया। भारत के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर देखा गया। पहाड़ों पर भी तेज लू का प्रभाव महसूस किया गया। हीटवेव का ऐलान करने के लिए कई पैरामीटर्स होते हैं। मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में हीटवेव तब घोषित की जाती है जब किसी मौसम केंद्र का वास्तविक तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस तथा 30 डिग्री सेल्सियस होता है।



