भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलटा 20 से अधिक घायल दो की मौत छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे वापिस

गरियाबंद भुपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद : नेशनल हाइवे 130 C पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। 20 से अधिक लोग घायल है। जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे में 2 की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। 07 लोगो की घायल गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाने में जुट गया है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल मजरकट्टा गांव के एक ही परिवार के है। जो छट्टी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे।

अधिक जानकारी देते हुए एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया है। कुछ की हालत बहुत गंभीर है। ट्रक ओर ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत होने पर यह हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button