भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन 16 अगस्त 2021 तक आमंत्रित

जशपुरनगर 06 अगस्त 2021/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जशपुर कैप्टन श्री जे.के. चौधरी (भा.नौ.) ने बताया कि संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों कि रिक्त तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कल्याण संयोजक 01, भृत्य 01, चैकीदार सह फर्राश 02 के रिक्त पद के लिए आवेदक आवेदन कर सकेगें। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2021 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक- 07763-220954 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button