
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पूरे प्रदेश में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब नियमित तौर पर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल—डीजल के दाम में कटौती करने का फैसला किया है, कैबिनेट बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है। वहीं CMO ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ‘मुख्यमंत्री ने जनता को बड़ी राहत देते हुए डीज़ल में VAT पर 2% की कमी और पेट्रोल VAT पर 1% की कमी की है। इस फैसले से पेट्रोल-डीज़ल के दाम राज्य में और घट जाएंगे।



