
मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, केलो तट पर हुआ विशेष कार्यक्रम
रायगढ़, 1 मई: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रायगढ़ में श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूर भाइयों और बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
मजदूरों के योगदान को किया गया नमन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मेहनत और पसीने से देश की नींव मजबूत करने वाले श्रमिकों के बिना विकास की कल्पना अधूरी है।
गमछा भेंट कर किया सम्मान
केलो नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान “मजदूर दिवस जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए और श्रमिकों के सम्मान में भावपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कई श्रमिकों को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वाले श्रमिकों में नानू, गोलू, भरत, गजानंद, ईश्वर, अंगनु, तिहारो, कैती, गुड्डी, गुरुवारी, सल्फिना, गणेशी, जूबरी सहित कई मजदूर शामिल रहे।
संस्था के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के विनय शुक्ल, संतोष यादव, इनाम सिद्दीकी, अभिषेक चौहान, आरिफ रजा, सुरेश साहू, दुष्यंत, डी.डी. शुभकर, सुरेंद्र पटेल, आदर्श श्रीवास, शिवम कच्छवाहा, हर्षदीप मलिक, पूर्व पार्षद संजय देवांगन, अनिल चीकू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


