
मनोज सतपथी बने संसद प्रतिनिधि
लैलूंगा- लोकसभा रायगढ़ सांसद गोमती साय ने जनपद पंचायत लैलूंगा के लिए मनोज सतपथी को लैलूंगा क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है नगर में अंचल में मनोज सतपथी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने से हर्ष व्याप्त है सफल व्यक्तित्व के साथ जननेता के रूप में पहचान बन गई है। कम उम्र में भी इतनी कम उम्र में ही जननेता बनने की उपलब्धि हासिल की है।
ग्राम लमडांड़, तोलगे, थाना व तह लैलूंगा रायगढ़ के निवासी मनोज की प्राथमिक शिक्षा शास. प्रा. शाला लमडांड़ वि.ख. लैलूंगा में हुई।माध्यमिक शिक्षा शास. पूर्व मा. शाला गढ़उमरिया वि. ख, पुसौर तथा हायर सेकेण्डरी- नगर पालिका उ.मा. वि. रायगढ़ के बाद स्नातक- पालुराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ से किया।
राजनीतिक अनुभव- 2008 में भाजपा में सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक पदार्पण किया । सन् 2013 से 2016 तक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महामंत्री भाजपा मण्डल लैलूंगा, उसके 2016 से 2021 तक अध्यक्ष भाजयुमो मण्डल लैलूंगा, फरवरी 2020 से जनपद सदस्य क्षेत्र क्र. 19 लैलूंगा में जनपद सदस्य निर्वाचित हुए।
समाजिक दायित्व- अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण समाज का रायगढ़ जिले का कोषाध्यक्ष तथा उत्कल ब्राम्हण समाज जिला रायगढ़ के जिला कार्यकारिणी के पद पर हैं। संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया के विशेष सहयोग से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास केडिया के द्वारा भाजयुमो लैलूंगा के मण्डल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। उक्त दायित्व का निर्वहन करने के साथ पूरे क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता के समक्ष लगातार सम्पर्क बनाये रखा जिसके फलस्वरूप अपना किस्मत आजमाने के लिए 2015 में जनपद सदस्य का चुनाव भाजपा समर्पित प्रत्याशी के रूप में लड़ा।जिसमे बहुत ही कम मतों से चुनाव में पराजित होना पड़ा। फिर भी हिम्मत नहीं हारी और क्षेत्रों में और पुन: 2020 के चुनाव में वर्तमान मण्डल अध्यक्ष भाजपा लैलूंगा रमेश पटनायक के विशेष सहयोग से भाजपा समर्पित प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य क्षेत्र क्र. 19 का चुनाव लड़ा जिसमें पूरे रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा मतों से जितने का सौभाग्य मिला।
ऑपरेशन घर वापसी से पुनः पहचान बनाने वाले प्रदेश मंत्री हिन्दू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आशीर्वाद एवं मंडल अध्यक्ष रमेश पटनायक के विशेष सहयोग से सांसद गोमती साय ने अपना सांसद प्रतिनिधि लैलूंगा जनपद पंचायत के लिए नियुक्त किया है। भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को मनोज सतपथी की नियुक्ति से नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।
मंडल अध्यक्ष रमेश पटनायक महामंत्री बोधराम प्रधान,विकास गुप्ता, शांता साय,स्नेहलता सिदार,रीना भगत,शांता भगत,दुर्गा बारीया, मनोज अग्रवाल कपिल सिंघानिया,रवि भगत, उमेश अग्रवाल,चमरा गोटिया,सफेद श्रीवास,विजय बेहरा, अग्रवाल,कृष्णा जायसवाल, दिनेश यादव,राधे लाल यादव,नमित गर्ग, नीरज मित्तल, संतोष यादव,लीलाधर पटेल,टंकेश्वर यादव सुशीला राठिया,मोहन यादव, सुखदेव सिदार, नरेश निषाद, केसबो पैकरा ने बधाई दी है।