न्यूज़

मलेरिया मुक्त अभियान 2022जिले के ओड़गी एवं भैयाथान ब्लाक में मलेरिया मुक्त अभियान प्रांरभ

☘
🟢 आपकी आवाज
नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
ताजा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
चैनल से जुड़ें →

सूरजपुर -आपकी-आवाज़ -मोहिबुल हसन (लोलो)…. कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह के मार्गदर्शन में मलेरिया मुक्त छ.ग. अभियान 2022 के तहत सूरजपुर जिले के दो विकासखण्डों ओड़गी एवं भैयाथान के ग्रामों में मलेरिया के साथ टी.बी., मोतियाबिंद एवं स्केबीज बीमारी के खोज एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीप कुमार द्वारा इस अभियान के बारे में बताया गया कि मलेरिया जांच के दौरान पाये गये पॉजिटिव मरीज को जांच दल द्वारा अपने समक्ष दवाई की पहली खुराक खिलायी जाएगी जांच के साथ-साथ लोगों को मलेरिया से बचाव के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की जा रही है एवं एलएलआईएन, मच्छरदानी की भी मॉनिटरिंग की जाएगी साथ ही सभी घर के दरवाजे में जांच उपरांत स्टीकर चिपकाया जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने लोगों को अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए सहयोग प्रदान करने कहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button