महंगाई के विरोध में मुख्यमंत्री की पदयात्रा- जलेबी चौक में सीएम का 1000 से भी ज्यादा फूलों के हार से स्वागत, बन गया अनोखा रिकॉर्ड

भिलाई: महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित पदयात्रा की अगुवाई करते मुख्यमंत्री पोट्टी श्रीरामुलु चौक से 18 नंबर सड़क होते हुए नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंचे। यहां उन्होंने नेता जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां वह जलेबी चौक पहुंचे जैसे ही मुख्यमंत्री की पदयात्रा जलेबी चौक पहुंची तो वहां पहले से उनका स्वागत करने के लिए उनके समर्थक खड़े थे। वहां मुख्यमंत्री को 1000 से अधिक फूलों का हार पहनाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तख्ती बंधे गुब्बारों को हवा में छोड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं जलेबी चौक की मशहूर जलेबियों का स्वाद भी लिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे। शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने 4.30 बजे पद यात्रा शुरू की। इस दौरान गृहमंत्री पैदल मार्च में शामिल नहीं हुए। वे कार से सीधे सभास्थल पहुंचे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके।

लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और नीता लोधी कंधे से कंधा मिलाकर लाल मैदान तक पहुंचे। कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद सुभद्रा सिंह ने भी काफी दूर तक सीएम के मार्च का साथ दिया, लेकिन जलेबी चौक में वह भी थक गईं और किनारे खड़ी हो गईं। मार्च के दौरान जगह जगह लोगों ने फूल व गुलदस्ता भेंट कर, माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान नेशनल हाइवे के रायपुर की तरफ जाने वाले रूट को पूरी तरह रोक दिया गया। लगभग 20-25 मिनट तक वाहनों को न जाने से देने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे लाल मैदान पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button