महापौर एवं स्वास्थ्य प्रभारी ने छठ घाट का किया निरिक्षण

छठ व्रतियों के सुविधाओ के लिये किये जा रहे घाटों में ब्यवस्था

रायगढ़ आगामी बुधवार को सूर्यदेव की पूजा छठ के त्यौहार के मद्देनजर नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने शहर के प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिये सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया।
छठ पूजा का त्यौहार आगामी 10 नवंबर दिन बुधवार को बिहार, झारखंड और पू्र्वी उत्तर प्रदेश,छतीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में दिवाली के बाद मनाया जाएगा। संतान प्राप्ति और उनके खुशहाल जीवन की कामना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है, इसलिए इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन की जाती है। शहर सरकार महापौर जानकी अमृत काट्जू,एम आई सी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने रायगढ़ के छठ व्रतियों और लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज प्रातःजूटमिल छट घाट,कया घाट,रपटा पुल छट घाट, खर्रा घाट छट पूजा स्थल का निरीक्षण किया और नगर निगम सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छट पूजा के पूर्व सभी घाट व आने जाने वाले मार्ग का शत प्रतिशत सफाई हो।
निरीक्षण दौरान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाखा यादव,अमृत काटजू,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button