महिला कांग्रेसी आग में झुलसी, राजनांदगांव में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल रवाना

राजनांदगांव। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सविता ठाकुर आग से झुलस गई। राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुधवार को लगभग 11:45 बजे कांग्रेसी महिलाएं पीएम का पुतला फुंक रहीं थीं। इसी बीच महिला कार्यकर्ता की बाल में आग लग गई और उसकी पीठ का हिस्सां भी झुलस गया। आग की चपेट में आते ही महिला मानव मंदिर चौक में बचाने की गुहार लगाते दौड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। घटना के दौरान मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठस नेता भी मौजूद थे। महिला को जिला अस्प।ताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण मंडल के कांग्रेस अध्येक्ष सूर्यकांत जैन पुतले के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने अचानक पुतले में आग लगा दी। हड़बड़ाए जैन ने पुतले को छोड़ दिया और इसके बाद ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button