महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव बांधा समा

जिला ब्यूरो भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
*कैसे खेले आऊं सावन में कजरिया, बदरिया घिर आई स्वावलंबी महिला विकास समिति की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव बांधा समा
गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति महिला समिति के द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत तनु साहू की सरस्वती वंदना से हुई। साथ ही सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया साथ ही राम रक्षा श्रोत हनुमान चालीसा महामृत्युजंय जाप किया,
उसके बाद महोत्सव में सावन को समर्पित एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य ने ऐसा रंग जमाया कि वहां उपस्थित सभी महिलाएं अपने आप को रोक नहीं सकी और जमकर धमाल मचाया।
समिति की अध्यक्षा तनु साहू ने इस मौके पर सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। इस महीना में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से इस महीना की महिमा काफी अधिक है।
सावन पर महिलाओं ने सतरंगी परिधान में सावनी गीत और नृत्य के जरिए समां बांधा और सावन उत्सव मनाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मेंहदी आदि के जरिए महिलाओं और युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button