‘माता-पिता की मर्जी से करें शादी, वरना वैश्यावृति में पहुंच जाती हैं लड़कियां’, इस राज्य के DGP ने बेटियों को दी नसीहत

समस्तीपुर: प्रदेश के समस्तीपुर में गुरुवार को यानी कल ‘समाज सुधार अभियान’ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान डीजीपी एसके सिंघल ने लड़के-लड़कियों की शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने लड़के-लड़कियों द्वारा मर्जी से शादी किए जाने को लेकर आपत्ती जाई है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘आजकल एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। हमने ऐसे मामले देखे हैं जहां लड़कियों ने माता-पिता की सहमति के बिना शादी के लिए घर छोड़ दिया। इसके इतने दुखद परिणाम निकलते हैं, उनमें से कई की हत्या कर दी जाती है जबकि कुछ लोगों को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। उनका कोई ठिकाना नहीं रहता कि वो जिंदगी में क्या करेंगी क्या नहीं करेंगी। ऐसे फैसलों की कीमत उनके माता-पिता ही चुकाते हैं।

डीजीपी ने कहा, “मैं अनुरोध करूंगा कि माता-पिता बेटा-बेटी से अच्छे से बात करें, उनकी भावनाओं को समझे और उन्हें अच्छे संस्कार दें। और अपने परिवार को बहुत मजबूती से भावनाओं के साथ जोड़ें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button