रविवार 18 दिसंबर को होगा घरघोड़ा में ब्रतोपनयनय संस्कार हेतु उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति का विशेष बैठक

समस्त पदाधिकारी एवं विप्रजन अधिक से अधिक संख्या में हो शामिल-जिलाध्यक्ष अरुण पंडा

रायगढ़ जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ द्वारा 18 दिसम्बर रविवार प्रातः 10 बजे से सामाजिक जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में आगामी रामनवमी पर्व 30 मार्च 2023 को घरघोड़ा में प्रस्तावित सामूहिक ब्रतोपनयन से सम्बंधित एवं जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा हेतु बैठक आहूत की गई है उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष एवं घरघोड़ा तहसील के पदाधिकारीयो ने समस्त विप्र जनों से उपस्थित होने आग्रह किया है।
समाज के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने बताया कि
विगत वर्ष जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ द्वारा ऐतिहासिक ब्रतोपनयनय संस्कार रायगढ़ के बंशीवट में सम्पन्न किया गया जिसमें समाज के प्रत्येक ब्यक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई ,उसी तारतम्य में इस वर्ष ब्रतोपनयनय संस्कार को रायगढ़ आमसभा दौरान घरघोड़ा में सम्पन्न कराने प्रस्तावित किया गया है जिस पर समाज के प्रबुद्धजनो ने आगामी रामनवमी 30 मार्च 2023 को घरघोड़ा में सामूहिक ब्रतोपनयन करने सहमति प्रदान की है जिसकी रूपरेखा बनाने एवं उक्त विषय के साथ अन्य कई विषयों पर भी चर्चा करने हेतु 18 दिसम्बर रविवार प्रातः 10 बजे सामाजिक जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में बैठक आहूत की गई है।
समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने संमस्त
जिला कार्यकारिणी-समस्त संरक्षक,समस्त पदाधिकारी व समस्त सदस्य,ब्रतोपनयन समिति 2023-समस्त पदाधिकारी व सदस्य,समस्त तहसील- समस्त संरक्षक,समस्त पदाधिकारी,समस्त सदस्य,समस्त तहसील महिला समिति- समस्त संरक्षक,समस्त पदाधिकारी व समस्त सदस्य,समस्त तहसील युवा समिति- समस्त संरक्षक तथा समस्त पदाधिकारी व समस्त सदस्य एवं
विप्रजनों को आगामी होने वाले कार्यक्रमों से सम्बंधित बैठक हेतु अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button